dipawali
✕

गरबा स्थल पर पति के साथ डांस कर रही सोनम की हार्ट अटैक से मौत, वीडियो वायरल

Updated: मंगलवार, 30 सितम्बर 2025 (08:55 IST)
Heart Attack in Garba : नवरात्रि पर गरबों के माध्यम से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में रमे हैं। गरबा स्थल पर गरबों के साथ ही नाटक, नृत्य समेत कई अन्य कार्यक्रम भी होते हैं। खरगोन जिले में भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम पलासी में रविवार रात को गरबा स्थल पर पति के साथ नृत्य कर रही सोनम नामक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
दुर्गा प्रतिमा के सामने मेर ढोलना सुन... गाने पर डांस कर रही सोनम अचानक गिर गई। पहले लोगों ने समझा कि वह मजाक कर रही है। हालांकि कुछ देर नहीं उठी तो पति ने उसे झुक कर देखा। सोनम के शरीर में कोई हलचल नहीं थी।
 
इस पर गरबा पांडाल में हड़कंप मच गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है।  
<

आजकल नाचते-नाचते *मौत* आना New नॉर्मल हो गया है
ना जाने किस मोड पर आ चुका है इंसानी जीवन#GARBA#HEART_ATTACK pic.twitter.com/CsLJnAm8cL

— Yogendra Yadav (@yyogendra971) September 29, 2025 >
मृत महिला का नाम सोनम बताया जा रहा है। वह 19 साल वर्ष की थी और कुछ माह पहले ही उसकी शादी पलासी गांव के कृष्ण पाल से हुई थी। बहरहाल ग्रामीणों ने इसे सामान्य मौत मानते हुए सोमवार सुबह महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।

गौरतलब है कि डांस करते हुए हार्टअटैक का देश में यह पहला मामला नहीं है। इसे पहले भी देश में डांस करते हुए हार्टअटैक से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Bhupendra Patel : भूपेंद्र पटेल ने रचा इतिहास, विजय रूपाणी को पीछे छोड़ गुजरात के चौथे सबसे लंबे कार्यकाल वाले CM बने

बिहार के सीवान में दर्दनाक हादसा, पटाखा कारोबारी के घर में भीषण धमाका, 4 की मौत और कई घायल, बचाव कार्य जारी

गलत अधिकारी जिम्मेदार पद पर बैठा तो खैर नहीं, CM योगी ने ACR और प्रमोशन को लेकर की 3 बड़ी घोषणाएं

यूपी की 'लखपति दीदियों' का कमाल, महिला FPO का मॉडल देखने मिर्जापुर पहुंची केंद्र सरकार की टीम

अयोध्या में दीपोत्सव 2026 की भव्य तैयारियां! CM योगी के निर्देश पर दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रामपथ और धर्मपथ

अगला लेख