उज्जैन के महाकाल मंदिर में वीआईपी इंट्री को लेकर हुआ हंगामा | Mahakal Temple
उज्जैन। इंदौर के भाजपा नेताओं कैलाश विजयवर्गीय, उनके बेटे विधायक आकाश विजयवर्गीय और विधायक रमेश मेंदोला की वजह से उज्जैन के महाकाल मंदिर में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे की वजह यह है ये तीनों ही नेता भस्म आरती से ठीक पहले महाकालजी के दर्शन करने गए तो पुजारियों ने उन्हें रोक दिया था।
इस हंगामे के बाद विधायक रमेश मेंदोला कपड़े से मुंह ढंककर लोगों से बचते दिखाई दिए। जानकारी के लिए कि भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर में वीआईपी और आम श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित है।

