उज्जैन में 12 साल की लड़की से दरिंदगी, खून से सनी अर्धनग्न अवस्था में 2.5 घंटे तक घूमती रही मासूम
Ujjain News in Hindi : मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक दिल दहला देने वाला मामला सामना आया है। एक 12 साल की मासूम ढाई घंटे तक खून से सनी अर्धनग्न लड़की ढाई घंटे भटकती रही। उसके प्राइवेट पार्ट्स में गंभीर चोटें हैं।
खून से सनी अर्धनग्न बच्ची ढाई घंटे तक सड़क पर भटकती रही। इसके CCTV फुटेज पुलिस ने खोजे हैं। कई लोगों ने उसे देखा, लेकिन ना उसे किसी ने रोका और ना ही पुलिस को सूचना दी।
महाकाल थाना क्षेत्र में बड़नगर रोड पर स्थित दांडी आश्रम के पास सोमवार शाम बच्ची घायल हालत में मिली थी। उसके कपड़े खून से सने थे। उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इंदौर रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची के साथ रेप हुआ है।
पुलिस के अनुसार बच्ची उत्तरप्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है। वह यह नहीं बता पा रही है वह कब और कैसे उज्जैन तक आई?
उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ अत्यंत क्रूरतापूर्ण दुराचार का मामला देखकर रूह कांप जाती है। 12 साल की बेटी के साथ जिस तरह का दुष्कृत्य हुआ और जिस तरह से वह अर्धनग्न अवस्था में शहर के कई इलाकों में भागती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई, उससे मानवता शर्मसार हो जाती है।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) September 27, 2023
ऐसी…

