1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Strict law will be made against love jihad in Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ बनेगा सख्त कानून

कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक में सीएम शिवराज का फैसला

Strict laws will be made in Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश में लव जेहाद के खिलाफ शिवराज सरकार सख्त कानून बनाने जा रही है। आज मंत्रालय में कानून व्यवस्था को लेकर हाईलेवल समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लव जेहाद को लेकर सख्त कानून बनाने बात कही है।

बैठक के बाद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में लव जेहाद के मामलों पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही सख्त कानून बनाएगी। गृहमंत्री ने कहा कि शादी के  प्रेम करना और शादी के लिए धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए सख्त कानून बनाने का निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया है।   
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लव जेहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाने का एलान किया था, वहीं हरियाणा की खट्टर सरकार भी लव जेहाद को कानून बनाने की बात कही है। पिछले दिनों दिल्ली से सटे वल्लभगढ़ में कॉलेज के बाहर एक मासूम लड़की की गोली मारकर हत्या के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जरूरत पड़ने पर लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने के संकेत  दिए थे।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
खुशखबर! नौकरियों में फ्रेशर्स की बढ़ रही है मांग