1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Shivraj Singh Chauhan voted in Budhni by-election

बुधनी उपचुनाव में वोटिंग के बाद बोले शिवराज, जुडेंगे तो जीतेंगे, राहुल गांधी पर कसा तंज

Budhni by-election
भोपाल। मध्यप्रदेश की बुधनी उपचुनाव में आज पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सपरिवार मतदान किया। गृह ग्राम जैत में अब सुबह शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटों के साथ मतदान करने पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं वोटिंग के बाद शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बात करते हुए जुडेंगे तो जीतेंगे का नारा दिया। शिवराज ने कहा कि कांग्रेस को बांटने की राजनीति करती है पहले नेहरू ने देश को बांटा और अब राहुल गांधी जाति के आधार पर देश को बांटने की राजनीति कर रहे है।

वहीं बुधनी उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने बहुत अनुभवी रमाकांत भार्गव के हाथों में कमान सौंपी है और बुधनी विधानसभा क्षेत्र मेरा परिवार है और उनको पूरा विश्वास है कि जनता भाजपा को फिर एक बार अपना आशीर्वाद देगी।

बुधनी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव और कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के बीच सीधा मुकाबला है। शिवराज सिंह चौहान के विदिशा लोकसभा सीट से सांसद चुने जाने के बाद बुधनी में उपचुनाव हो रहा है। भाजपा के साथ बुधनी उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान की साख भी दांव पर लगी हुई है,  यहीं कारण है कि एक ओर शिवराज सिंह चौहान ने जमकर चुनाव प्रचार किया वहीं भाजपा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के चुनावी मैनेजमेंट की पूरी कमान शिवराज के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान ने संभाली।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
प्रियंका ने की वायनाड के मतदाताओं से वोट डालने की अपील, बेहतर भविष्य बनाने का किया आह्वान