शुक्रवार, 22 सितम्बर 2023
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. sehore girl child fell in open borewell team engaged in rescue work
Written By
पुनः संशोधित: मंगलवार, 6 जून 2023 (18:43 IST)

MP : सिहोर में 300 फुट गहरे बोरवेल में गिरी बच्ची, रेस्क्यू जारी

सीहोर। जिले के एक गांव में मंगलवार को ढाई साल की एक बच्ची 300 फुट गहरे बोरवेल में गिर गई। प्रशासन बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में जुटा है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची 20 फुट की गहराई पर फंसी हुई है। उन्होंने बताया कि घटना आज दोपहर मुंगावली गांव की है और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जेसीबी मशीनों की मदद से बचाव अभियान जारी है।
 
सीहोर जिले के रहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना का संज्ञान लेकर अधिकारियों को बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालना सुनिश्चित करने को कहा है।
 
मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी भी जिला प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में हैं। घटना के संबंध में विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है। Edited By : Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिला बजरंग सेना का साथ, कमलनाथ ने लगाए जय श्री राम के नारे