सम्बंधित जानकारी
- मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने की अटकलों के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल दौरे से चढ़ेगा सियासी पारा
- सिंधिया और शिवराज 'मध्यप्रदेश के दो टाइगर एक साथ' !
- COVID-19 : Corona से जान गंवाने वाले 700 रेलकर्मियों के परिवारों को राहत देने की राज्यसभा में हुई मांग
- नजरिया: भाजपा में शामिल होने के एक साल बाद भी सिंधिया का मिशन अधूरा
- सिंधिया को लेकर टिप्पणी पर CM शिवराज का तंज, राहुल की ट्यूबलाइट देर से जलती है
BJP प्रदेश कार्यसमिति में सिंधिया की दिखी हनक,सदस्यों की जाति बताने और उमा भारती का नाम नहीं होने पर विवाद
भोपाल। सौजन्य सियासी मुलाकातों के चलते गर्माई मध्यप्रदेश भाजपा की अंदरूनी सियासत और ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल दौरे से ठीक पहले आधी रात को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का एलान कर दिया गया। प्रदेश कार्यसमिति में 23 स्थाई आमंत्रित सदस्य,162 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और 217 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम शामिल है।
सिंधिया समर्थकों को एडजस्ट करने के चलते कार्यसमिति जंबो हो गई। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ स्थाई आमंत्रित सदस्यों में जगह दी गई है। अगर कार्यसमिति में शामिल सिंधिया समर्थकों के नामों पर नजर डाली जाए तो इसमें सिंधिया समर्थक समर्थक सभी मंत्रियों के साथ हारे हुए सभी नेताओं के नाम शामिल है। खास बात यह है कि स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची में सिंधिया के उनके विरोधी के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया का नाम भी शामिल है।
जाति बताने पर विवाद- हलांकि प्रदेश कार्यसमिति का एलान होते ही वह विवाद में घिर गई इसकी पहली वजह कार्यसमिति में शामिल सदस्यों की जाति का उल्लेख करना रहा। दरअसल देर रात भाजपा की ओर से जो पहली सूची जारी की गई उसमें पहली बार प्रदेश पदाधिकारियों के नाम के आगे उनकी जाति और वर्ग का उल्लेख किया गया।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति, विशेष आमंत्रित सदस्य और स्थाई आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की। pic.twitter.com/R16aOXVZ4H
— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) June 8, 2021
सोशल मीडिया पर सूची जारी होते ही इस पर विवाद शुरु हो गया है,कारण अधिकांश नेताओं की जाति गलत लिखा होना जैसे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की जाति ब्राहाम्ण बताई गई जबकि वह वैश्य है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,ज्योतिरादित्य सिंधिया की जाति को भी गलत बताया गया। सूची जारी होते ही विवाद बढ़ने के बाद जाति वाली सूची को डिलीट कर दिया गया और रात 12.33 बजे फिर नई सूची जारी की गई जिसमें जाति और वर्ग के कॉलम को हटा दिया गया।
उमा भारती का नाम गायब- भाजपा की जंबो प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम नहीं शामिल होने से सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। गौरतलब है कि उमा भारती पिछले कुछ समय से प्रदेश की सियासत में काफी सक्रिय है और चुनाव लड़ने का एलान भी कर चुकी है। ऐसे में उनका नाम नहीं होना काफी हैरानी भरा है।
सिंधिया आज भोपाल में-उधर सियासी मेल मुलाकातों से गर्माए सियासी तापमान के बीच आज ज्योतिरादित्य सिंधिया भोपाल आ रहे है। दोपहर 1 बजे भोपाल आने के बाद सिंधिया प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचने के साथ संघ कार्यालय भी जाएंगे। इसके साथ उनका प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मिलने का कार्यक्रम है। इसके साथ सिंधिया मंत्री गोपाल भार्गव के घर रात का डिनर भी करेंगे।
