बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. satna attack on police head constable in jaitwara police station
Last Updated : मंगलवार, 29 अप्रैल 2025 (12:05 IST)

थाने में घुसकर पुलिसकर्मी को मारी गोली, सतना में हड़कंप

jaitwara police station
Satna news in hindi : मध्यप्रदेश के सतना जिले के जैतवारा पुलिस थाना परिसर में एक दिल दहला देने वाले हादसे में एक व्यक्ति ने पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिसकर्मी की हालत स्थिर है। इस घटना से सतना में हड़कंप मच गया। इस घटना ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
 
पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं। माना जा रहा है की जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, पुलिस के साथ लगातार हो रही मारपीट की घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।
 
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग पुलिस थाने की बैरक में खाना खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उन्होंने शोर सुना और बाहर निकल आए। उसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। पुलिसकर्मी के कंधे के पास गोली लगी है और हमलावर मौके से भाग गया।
 
सीएसपी महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान आरक्षक की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए रीवा के मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस दल गठित किए गए हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
राजस्थान और गुजरात में लू, कैसा है अन्य राज्यों में मौसम?