MP के मंदसौर में बड़ा हादसा, कार कुएं में गिरने से गई कई लोगों की जान
मध्यप्रदेश के मंदसौर में बड़ा हादसा हुआ। यहां कार कुएं में गिरने से कई लोगों की जान चली गई। मीडिया खबरों के मुताबिक इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। कुएं में गिरी कार और उसमें सवार लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काचरिया चौपाटी में चार पहिया वाहन के कुएं में गिरने की हृदयविदारक घटना की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल घटनास्थल जाकर मुआयना किया एवं जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को बचाव कार्य में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया।
— Jagdish Devda (@JagdishDevdaBJP) April 27, 2025
अत्यंत दुःख की इस… pic.twitter.com/3NkbcEYqa0
घटना के बाद एक शख्स कार में सवार लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतर गया, उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य अभियान चलाया गया।
