1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Good news for Madhya Pradesh government employees

MP के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM यादव ने किया DA में बढ़ोतरी का ऐलान

Good news for Madhya Pradesh government employees
Madhya Pradesh News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांतीय सम्मेलन में महत्वपूर्ण घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1/7/ 2024 से 3% और 1/1/ 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की है। उल्‍लेखनीय है कि राज्य सरकार में परंपरा रही है कि जब-जब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ता है तो उसी के साथ राज्य के कर्मचारियों का भी सरकार डीए बढ़ा देती है।
खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री यादव ने प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को 1/7/ 2024 से 3% और 1/1/ 2025 से 2% महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किस्त स्वीकृत करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय कर्मचारियों को भारत सरकार के कर्मचारियों के समान ही 55% महंगाई भत्ता दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि महंगाई भत्ते में वृद्धि के फलस्वरूप एरियर राशि का भुगतान 5 समान किश्‍तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक दीपावली अच्छी मनाकर किया जाएगा। उल्‍लेखनीय है कि राज्य सरकार में परंपरा रही है कि जब-जब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ता है तो उसी के साथ राज्य के कर्मचारियों का भी सरकार डीए बढ़ा देती है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
असम सीएम का कांग्रेस सांसद से सवाल, क्या आप लगातार 15 दिन तक पाकिस्तान में रहे?