Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. मध्यप्रदेश
  4. sages injured in Aawahan Akhada election

सिंहस्थ में संतों के बीच संग्राम , चली गोलियां

Aawahan Akhada election
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ के दौरान आज सुबह एक अखाडे के साधुओं में चुनाव के दौरान हुए भीषण झगडे में गोलियां चल गईं। गोलीबारी में छह साधु घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
महाकाल थाना प्रभारी अनिल सिंह चौहान ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे आह्वान अखाडे के परिसर में चुनाव चल रहे थे। इसी दौरान साधुओं के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। इसी संघर्ष में साधुओं ने विरोधी पक्ष पर गोली चला दी, जिसमें छह साधु घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि चुनाव के दौरान अखाड़े में करीब 400 साधु मौजूद थे। घायल साधुओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसमें घायल हुए संतों के नाम राहुल पूरी (25)। राजेश पूरी (62), नाग बाबा (3), भोलापुरी (70), सनातन पूरी (30), नागेन्द्र पूरी (40), राघव पूरी (35) हैं।  खबरों के मुताबिक आव्हान अखाड़े में चार पदों के लिए चुनाव हुए थे।

इसमें चार मणि महंतों को चुनाव होना था। चुनाव हारने के बाद एक गुट नाराज होकर विवाद करने लगा। इस पर दूसरे पक्ष ने उसे समझाते हुए वहां से जाने को कहा। नाराज साधु वहां से गया और कुछ देर बाद अपने साथ करीब 50 साधुओं को लेकर आया। यहां आते ही दूसरे पक्ष पर हमला बोल दिया। इस दौरान कुछ साधु तलवार लेकर भी पहुंचे थे।