1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Raja Bhoj Airport Bhopal

राजा भोज हवाईअड्डे पर सुरक्षा में सेंध, विमान के आगे खड़े होकर उड़ान भरने से रोका

Raja Bhoj Airport Bhopal
भोपाल। भारी-भरकम सुरक्षा व्यवस्था में सेंध मारते हुए एक व्यक्ति रविवार को अचानक भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डे के विमानतल पर पहुंच गया और उड़ान भरने को तैयार एक विमान के आगे खड़े होकर उसे उड़ान भरने से रोक दिया।

निशातपुरा नगर पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा ने बताया कि हमें अभी-अभी सूचना मिली है कि एक व्यक्ति हवाई अड्डे में घुस गया है और उसने विमान को उड़ान भरने से रोका है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर लगता है। उन्होंने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। विस्तृत ब्योरे की प्रतीक्षा है।
फाइल फोटो
अगला लेख
प्रचार में गरजे योगी, 370 खत्म होने का दर्द PAK और केजरीवाल को हुआ, शाहीन बाग पहुंचा रहे हैं बिरयानी