1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Priyanka Gandhi can contest election from Bhopal

करीना के बाद अब प्रियंका गांधी को भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग

Bhopal
भोपाल। मध्यप्रदेश में लंबे समय के बाद सत्ता में आई कांग्रेस में अब लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के लिए हर दिन नए नाम सामने आ रहे हैं।  विधानसभा चुनाव में जीत से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भोपाल लोकसभा सीट को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह देखने को मिल रहा है। 
 
पहले जहां कांग्रेस पार्षदों ने फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने  की मांग की, वहीं अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाईकमान से प्रियंका गांधी को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं। 
 
भोपाल के व्यापम चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशांत गुरुदेव और उदयवीर सिंह की तरफ से लगाए गए होर्डिंग में पार्टी की सर्वोच्च नेता सोनिया गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मांग की है कि प्रियंका गांधी को भोपाल लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाए। 
 
वेबदुनिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रशांत गुरुदेव ने कहा कि उनके साथ ही हजारों कार्यकर्ता की इच्छा है कि प्रियंका गांधी राजनीति में आए और भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। इससे पहले भोपाल से कांग्रेस पार्षद गुड्डू चौहान ने फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर को चुनाव लड़ाने की मांग की थी। इसको लेकर कांग्रेस पार्षद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को पत्र भी लिखा था। 
अगला लेख
दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, दिन में छाया अंधियारा, मालवा-निमाड़ में बारिश के आसार