1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Nandkumar Singh Chauhan Funeral in Home village

प्रदेश भाजपा कार्यालय से आखिरी बार विदा ‌हुए नंदू भैय्या, बुधवार को बुरहानपुर ‌के गृह ग्राम शाहपुर में होगा अंतिम संस्कार

Nandkumar Singh Chauhan
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान की पार्थिव देह आज देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय ‌लाएगी जहां मुख्यमंत्री ‌शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ‌वीडी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 
 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नम आंखों के नंदू भैय्या की पार्थिव ‌देह श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आज आखिरी बार वह भाजपा कार्यालय आए और हमने कभी सोचा नहीं था कि नंदू भैया‌ इतनी जल्दी चले जाएंगे। ‌शिवराज ने कहा कि नंदू भैय्या लोकप्रिय जननेता, कुशल संगठक, सफल प्रशासक थे। जनता दिलोजान से उन्हें प्यार करती थी। नंदू भैया के रूप में भाजपा ने एक आदर्श कार्यकर्ता, कुशल संगठक, समर्पित जननेता को खो दिया। नंदू भैया का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है।
वहीं देर शाम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदू भैय्या की पार्थिव देह देर शाम विशेष‌ विमान से स्टेट‌ हैंगर पहुंची जहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ‌वीडी शर्मा ने पार्थिव देह को कंधा दिया।‌‌ वहीं पार्टी‌ दफ्त‌र‌ में पार्टी नेताओं,पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अंतिम दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके उपरांत नंदू भैया का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए बुरहानपुर जिले में स्थित उनके गृह ग्राम शाहपुर के लिए रवाना किया गया। 3 मार्च को दोपहर 1 बजे गृह ग्राम शाहपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 
खंडवा से भाजपा सांसद और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान का मंगलवार सुबह गुड़गांव ‌के‌ मेदांता अस्पताल ‌में निधन हो गया है। भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह‌ चौहान कोरोना से पीड़ित थे और उनका पिछले कई दिनों से मेंदाता अस्पताल में इलाज चल रहा था।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
गुजरात निकाय चुनाव में ओवैसी की पार्टी AIMIM को बड़ी सफलता, 12 में से 9 सीटों पर कब्जा