1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. mysterious light traveling in sky in madhya pradesh like train

MP : धार, देवास और खरगोन में आसमान में दिखाई दी रहस्यमयी चमकीली आकृति, लोगों में फैली सनसनी

Bright figure
मध्यप्रदेश के कई जिलों में आसमान में लोगों रहस्मयी चमकीली आकृति नजर आई। लोगों ने आसमान में इस आकृति को देखते हुए वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर अपलोड किए। मीडिया खबरों के मुताबिक भोपाल, देवास, डिंडोरी, धार, खरगोन में आसमान में यह चमकीली और रहस्यमयी आकृति नजर आई।  यह आकृति आसमान में रेल की तरह चलती हुई नजर आ रही थी। 
 
कई प्रत्यक्षदर्शियों ने इस रोशनी को उल्कापिंड कहा तो किसी ने इसे रॉकेट बताया। हालांकि लोग इस चमकीली आकृति को लेकर चर्चा करते रहे। इससे पहले भी आसमान में ऐसी आकृति चर्चाओं का विषय रह चुकी हैं।
आसमान में चलती रहस्यमयी चीज के बारे में कोई जानकारी किसी को नहीं है। खबरों के अनुसार डिंडोरी, शहडोल, सिवनी और बुरहानपुर समेत कई जिलों के आसमान में भी यह रोशनी दिखी है।

वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। किसी को कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि यह रोशनी क्या है। इस तरह की रोशनी की चलती आकृति पिछले साल सितंबर में उत्तर प्रदेश में दिखाई दी थी, जो लोगों के बीच कोतूहल का विषय बनी थी। Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
Joshimath : जोशीमठ में एक हफ्ते से दरारों वाले भवनों की संख्या में नहीं हुई बढ़ोतरी