सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश के आगर-मालवा में बर्ड फ्लू की दस्तक, मीट और अंडे की दुकानें बंद, प्रशासन अलर्ट
- जबलपुर जिले में किसान की नृशंष हत्या, हमलावर सिर काट साथ ले गए
- मध्यप्रदेश में यूनिवर्सिटी और कॉलेज में ऑफलाइन ही लगेगी क्लास
- भोपाल में एक दिन में 14 केस आने से हड़कंप, शिवराज की आपात बैठक,एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन पर होगी टेस्टिंग
- कांग्रेस का शिवराज के मंत्री पर निशाना, कहा- टंट्या मामा को बता रहे हैं लुटेरा...
महिला आरक्षक को मिली लिंग परिवर्तन की अनुमति
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक महिला आरक्षक को प्रदेश के गृह विभाग से बुधवार को लिंग बदलकर पुरुष बनने की अनुमति मिल गई। मध्य प्रदेश में यह पहला ऐसा मामला है, जहां प्रदेश के किसी भी सरकारी विभाग में महिला से पुरुष में लिंग परिवर्तन की अनुमति दी गई है।
गृह विभाग ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को महिला कांस्टेबल को अपना लिंग बदलने की अनुमति देने की सहमति दे दी है क्योंकि वह बचपन से ही लिंग पहचान के विकार से ग्रसित हैं।
वर्ष 2019 में आरक्षक ने औपचारिक तौर पर पुलिस मुख्यालय में एक हलफनामे देकर अपना लिंग बदलने के लिए आवेदन जमा किया था। उन्होंने सरकारी राजपत्र में इसके लिए अपनी मंशा भी जाहिर की थी। पुलिस मुख्यालय ने मंजूरी के लिए आरक्षक का आवेदन गृह विभाग को भेज दिया था।
नियमों के अनुसार एक भारतीय नागरिक को अपने धर्म और जाति को ध्यान में रखे बिना अपना लिंग चुनने का अधिकार है। इसी आधार पर राज्य के गृह विभाग ने पुलिस मुख्यालय को आरक्षक को अपनी इच्छानुसार लिंग परिवर्तन की अनुमति देने की सहमति दी है।
