1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mangu bhai Chhagan bhai takes oath as Madhya Pradesh governor

मंगू भाई पटेल ने ली मध्य प्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ

Mangu bhai Chhagan bhai
भोपाल। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और गुजरात के पूर्व मंत्री मंगू भाई छगन भाई पटेल ने गुरुवार को मध्यप्रदेश के राज्यपाल पद की शपथ ली।
 
मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में पटेल को राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विपक्ष के नेता कमलनाथ भी मौजूद थे।
 
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दक्षिण गुजरात के नवसारी के मूल निवासी और भाजपा के जाने-माने आदिवासी नेता मंगू भाई पटेल (77) को मध्य प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पिछले साल जून माह से मध्य प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही थीं।
 
पटेल गुजरात में 6 बार विधायक तथा भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वे गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष के तौर पर भी काम कर चुके हैं। पटेल नवसारी से 5 बार और गंडेवी विधानसभा सीट से 1 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।
 
अगला लेख
भारत में बढ़ रहा है प्रतिकूल मौसमी घटनाओं का प्रकोप