1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh : Rameshwar sharma appointed protem speaker Vidhansabha

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बने मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर

Madhya Pradesh
भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को मध्यप्रदेश विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। भोपाल के  हुजूर सीट से दूसरी बार के विधायक रामेश्वर शर्मा को जगदीश देवड़ा की जगह प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है। जगदीश देवड़ा शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के चलते 2 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मध्यप्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजपति के इस्तीफे के बाद भाजपा के सीनियर विधायक जगदीश देवड़ा को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। 
 
20 जुलाई से शुरु होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव होना है। माना जा रहा है कि भाजपा इस बार विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद अपने पास रख सकती है। वहीं कांग्रेस की मानसून सत्र से ही सरकार पर दबाव बनाने के लिए दोनों पदों पर अपने उम्मीदवार भी उतार सकती है।पिछली कमलनाथ सरकार के समय कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अपना कब्जा किया था। 

भाजपा की तरफ से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा के साथ पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल, रामपाल सिंह और गौरीशंकर बिसेन भी विधानसभा अध्यक्ष की दौड़ में शामिल है। शिवराज मंत्रिमंडल में विस्तार में कई सीनियर पूर्व मंत्रियों के टिकट कटने के बाद अब सबकी निगाहें इस बात पर लग गई है कि विधानसभा का अध्यक्ष कौन बनेगा।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
कोरोनावायरस Live Updates : अरुणाचल में एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक 20 नए मामले सामने आए