सम्बंधित जानकारी
- भाजपा नेता संगीत सोम बोले, शरजील इमाम जैसों को चौराहे पर खड़ा कर गोली मारो
- केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया दंगे के षड्यंत्र का आरोप, गृहमंत्री से की इस्तीफे की मांग
- बंगाल भाजपा नेता की 'टिप्स', ऐसे बन सकते हैं अच्छे नेता
- शाहीन बाग प्रोटेस्ट पर भाजपा चुनाव आयोग की शरण में
- दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा के 'चुनावी चाणक्य’ अमित शाह पलट देंगे बाजी ?
भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल पंचतत्व में विलीन, नम आंखों से लोगों ने दी अंतिम विदाई
भोपाल/आलोट । मध्य प्रदेश में भाजपा के विधायक मनोहर ऊंटवाल का उनके गृहग्राम आलोट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह समेत बड़ी संख्या में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखो से अंतिम विदाई दी। अपने प्रिय नेता को आखिरी विदाई देने के लिए अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान मनोहर उंटवाल अमर –अमर रहे के नारे लगते रहे।
आलोट से भाजपा विधायक मनोहर ऊंटवाल का लंबी बीमारी के चलते गुरुवार को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में निधन हो गया था। मनोहर ऊंटवाल भाजपा वर्तमान में पार्टी के प्रदेश महामंत्री और शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके थे। 53 साल के मनोहर ऊंटवाल को पिछले दिनों ब्रेन हेमरेज के चलते पहले इंदौर के निजी अस्पताल में फिर बेहतर इलाज के लिए गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मनोहर ऊंटवाल के निधन से भाजपा में शोक की लहर है। आज अंतिम यात्रा में पहुंचे भाजपा नेताओं शिवराज सिंह चौहान,गोपाल भार्गव और राकेश सिंह ने नम आंखों से अपने साथी नेता को अंतिम विदाई दी।
नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इसे अपूरणनीय क्षति बताते हुए कहा कि बहुत कम उ्रम में वह हम लोगों को छोड़ कर चले गए थे। उन्होंने कहा कि मनोहर ऊंटवाल के असमय निधन से जो क्षति पहुंची है उसकी भरपाई आसानी से नहीं की जा सकती।
