सम्बंधित जानकारी
- भारत और अमेरिका के पास अनंत अवसरों वाला भविष्य : अमेरिकी राजदूत
- Predator drone : 'राफेल घोटाले की तरह ही है अमेरिका से ड्रोन की डील', 25000 करोड़ रुपए में 31 ड्रोनों की खरीदी
- PM मोदी के मध्यप्रदेश से मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान शुरु करने की इनसाइड स्टोरी
- INDvsPAK मैच से पहले 10 गुना हुए अहमदाबाद के होटलों के दाम, 90 हजार तक पहुंचे रेट
- पटना की चुनौती का मुक़ाबला पीएम कैसे करेंगे?
पीएम मोदी के सुझाव पर 24 घंटे में मध्यप्रदेश भाजपा ने किया अमल, भोपाल में बूथ पर खोला गया वाचनालय
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल में मेरा बूथ, सबसे मजबूत कार्यक्रम में पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सेवा करने के निर्देश को मध्यप्रदेश भाजपा ने 24 घंटे के अंदर अमल में ला दिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी के बूथ सशक्तिकरण के सुझाव को लेकर बुधवार शाम को दक्षिण पश्चिम विधानसभा के बूथ क्रमांक 105 के माता मंदिर चौराहा पर बूथ कार्यकर्ताओं से संवाद किया। प्रदेश अध्यक्ष ने वार्ड क्रमांक 105 में वाचनालय का शुभारंभ किया, जिसमें स्थानीय जनता अखबार पढ सकेगी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा किहम सेवा के लिए कार्य करते है, यह विश्वास जनता से अर्जित भी करना है। जिसका आज से शुभारंभ हो गया है। हमें समाज में सकारात्मक भाव लाने के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम करने होंगे, जिससे सामाजिक ताना बाना अच्छा हो। घरों से पेपर एकत्रित कर एक स्थान पर पढने की व्यवस्था की जा रही है। प्रत्येक बूथ पर अखबारों का वाचनालय शुरू करेंगे।
प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि प्रत्येक बूथ पर सेवा कार्य करेंगे और आज से ही शुरू कर दिया है। इसी प्रकार हमें आसपास रहने वाले बच्चों के जन्मदिन को आगंनवाडी में एकत्रित होकर मनाना, प्रधानमंत्री जी ने 5 लाख रूपए तक के इलाज की व्यवस्था की है उनका आयुष्मान कार्ड बनाना और गरीब कल्याण की योजनाओं को घर घर में जाकर बताना है।
