सम्बंधित जानकारी
- सुप्रीम कोर्ट पहुंचा बुलडोजर से घर-दुकान ढहाए जाने का मामला, बोले गृहमंत्री, अदालत का आदेश सिर माथे
- मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की दो टूक, गोली मारने की धमकी से डरने वाला नहीं
- मध्य प्रदेश : खरगोन में कर्फ्यू में रविवार सुबह 4 घंटे की ढील
- खरगोन हिंसा मामले पर संजय राउत ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पूरी घटना पर भगवान राम भी बेचैन होंगे...
- कोरोना महामारी के बाद इंदौर में बढ़ी भिखारियों की तादाद, इस परियोजना पर काम कर रहा प्रशासन
मध्य प्रदेश के सिवनी में पेड़ से गिरकर तेंदुए की मौत
सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में पेंच टाइगर रिजर्व में शिकार के दौरान पेड़ से गिरकर तेंदुए की मौत हो गई। वहीं तेंदुए के काटने से एक लंगूर भी मारा गया।
PTR के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि कुरई रेंज के गंडटोला इलाके में मादा तेंदुए और लंगूर के शव पाए गए।
अधिकारीयों के मुताबिक तेंदुए की उम्र 8 से 10 साल कि थी तेंदुए के शरीर में काफी फ्रैक्चर पाए गए हैं। वहीं तेंदुए के दांतों के निशान लंगूर के शरीर पर पाए गए हैं।
पशु चिकित्सकों की एक टीम के अनुसार तेंदुआ संभवत: शिकार के दौरान अपना संतुलन अपना संतुलन खो बैठा और चढ़ते समय पेड़ से शिकार के साथ गिर गया। अधिकारियों के मुताबिक खोजी श्वान दल और अधिकारियों ने इलाके का सघन निरीक्षण किया तो जांच में आसपास कोई संदिग्ध गतिविधि नहीं पार्इ गई।
