1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Karnataka Deputy CM DK shivakumar in Mahakal temple

महाकाल की भस्मारती में पहुंचे डीके शिवकुमार, बोले- हिंदुत्व, मंदिर या देवता किसी की संपत्ति नहीं

Karnataka Deputy CM DK shivakumar
DK Shivkumar in Mahakal temple : कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार रविवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल हुए और फिर कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि हिंदुत्व, मंदिर या देवता किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं।
 
शिवकुमार ने कहा कि हिंदुत्व, मंदिर और देवता भाजपा की निजी संपत्ति नहीं हैं। उन्होंने साल के अंत में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत की भविष्यवाणी की।
 
61 वर्षीय शिवकुमार भस्म आरती में हिस्सा लेने के लिए सुबह चार बजे से पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में कुछ देर ध्यान भी किया।
 
मंदिर जाने के बारे में पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदुत्व, मंदिर या देवता किसी राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं हैं। वे सभी के लिए हैं। हम समाज के हर वर्ग, हर संस्कृति, देश की हर भाषा और हर धर्म में विश्वास करते हैं।'
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि यह तीसरी या चौथी बार है, जब मैं (महाकालेश्वर मंदिर में) आ रहा हूं। मैं अपने कठिन समय के दौरान यहां आया था। कर्नाटक चुनाव से पहले मैंने सत्ता के लिए महाकालेश्वर और काल भैरव से प्रार्थना की थी। अब हमें (कर्नाटक में) सत्ता मिल गई है। (भाषा)
अगला लेख
पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण 25 की मौत, 145 घायल