1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. unnatural act with goat police arrested one accused one absconding

MP : सीहोर में बकरी के साथ अप्राकृतिक कृत्य, 1 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

unnatural act with goat
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर में बकरी के साथ कथित कुकृत्य करने के आरोप में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
 
नसरुल्लागंज थाना प्रभारी आकाश अमलकर ने कहा, एक शिकायत के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि घटना भेरुंडा थाना क्षेत्र के नीलकंठ गांव में शुक्रवार शाम को हुई।
 
उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने कहा कि वह बकरियां चरा रहा था तभी उसने एक जानवर को गायब पाया। खोजबीन के दौरान उसने पास में एक बकरी के मिमियाने की आवाज सुनी और आरोपी को उसके साथ कुकृत्य करते हुए देखा। भाषा Edited By : Sudhir Sharma
अगला लेख
Indore: भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं में जमकर मारपीट, अध्यक्ष को पीटा