कैलाश मकवाना होंगे मध्यप्रदेश के नए DGP
Madhya Pradesh DGP : वरिष्ठ आईपीएस कैलाश मकवाना को मध्य प्रदेश का नया डीजीपी नियुक्त किया गया है। गृह मंत्रालय ने देर रात कैलाश मकवाना की नियुक्ति का आदेश जारी किया। वे सुधीर सक्सेना का स्थान लेंगे।
मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन कैलाश मकवाना अब मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक (DGP) होंगे। सीएम मोहन यादव के विदेश जाते ही गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया है। 1988 बैच के अधिकारी कैलाश मकवाना 1 दिसंबर 2024 को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।
वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को डीजीपी पद से रिटायर होंगे। डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना मार्च 2022 से इस पद है और उनकी नियुक्ति संघ लोक सेवा आयोग के पैनल से हुई थी
नए डीजीपी के सामने होगी चुनौती?- मध्यप्रदेश के नए डीजीपी के सामने कई तरह की चुनौतियां होगी। महिलाओं और मासूमों के खिलाफ लगातार हो रहे अपराध प्रदेश की कानून व्यवस्था के सामने कड़ी चुनौती है। महिलाओं के साथ रेप के मामले में मध्यप्रदेश देश में तीसरे स्थान पर है।
वहीं NCRB के आकंड़ों के मुताबिक बच्चों के साथ होने वाले अपराध में भी मध्यप्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं इंदौर से लेकर ग्वालियर चंबल तक के कई जिलों में नशे का अवैध कारोबार भी पुलिस के सामने लगातार चुनौती बने हुए है।
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें