1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, दिखाया विक्ट्री साइन

Jyotiraditya Scindia | ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, दिखाया विक्ट्री साइन

Jyotiraditya Scindia
भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए रण सज चुका है। नामांकन के आखिरी दिन आज भाजपा उम्मीदवार के तौर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने नामांकन दाखिल किया।

पार्टी ने एक चौंकाने वाली रणनीति के तहत पूर्व मंत्री रंजना बघेल से भी नामांकन दाखिल करवाया। इससे पहले भाजपा दफ्तर से नामांकन भरने के लिए निकले ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बड़ी संख्या में सिंधिया समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता भी विधानसभा के लिए रवाना हुए।

विधानसभा में सिंधिया के नामांकन के दौरान केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री यशोधराराजे सिंधिया, पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह, माया सिंह, सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
भोपाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जानलेवा हमला, शिवराजसिंह चौहान का बड़ा आरोप