1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Girl friend hangs on congress MLA Umang Singhar bungalow

कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के बंगले पर महिला मित्र ने लगाई फांसी

Congress MLA
भोपाल। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के भोपाल स्थित निजी घर पर उनकी महिला मित्र के फांसी लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शाहपुरा पुलिस के मुताबिक पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के शाहपुरा के बी सेक्टर में अंबाला की रहने वाली 38 साल की सोनिया भारद्धाज ने कमरे की ग्रिल से लटककर फांसी लगा ली। पुलिस को घटना की सूचना घर पर रहने वाले नौकर ने दी।

बताया जा रहा है मृतक महिला कांग्रेस विधायक को लंबे समय से जानती थी और वह अक्सर भोपाल आकर उनके घर में रुकती थी। मृतक महिला के पर्स से पुलिस को मिले सुसाइड नोट में महिला ने उमंग सिंघार के नाम का जिक्र करते हुए लिखा है कि मैं तुम्हारी जिंदगी में जगह चाह रही थी लेकिन अब और इंतजार नहीं कर सकती। मृतक महिला ने सुसाइड नोट में उमंग पर चीजों को नहीं समझने और बहुत गुस्सा करने का भी जिक्र किया है। सुसाइड नोट में परेशान होकर आत्महत्या करने की बात भी लिखी है।
 
शाहपुरा पुलिस के मुताबिक मृतक महिला सोनिया भारद्धाज अंबाला के बलदेव नगर रहने वाली थी और 25 दिन पहले भोपाल आई थी। वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना पर कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने  महिला को अपनी अच्छी मित्र बताते हुए कहा कि उसने सुसाइड जैसे कदम क्यों उठाया वह नहीं समझ पा रहे है।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
शादी के 5 दिन बाद दूल्हे की कोरोना से मौत