सम्बंधित जानकारी
- सिंहस्थ 2028 के भव्य आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मोहन यादव
- मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला, पत्थरबाजी में ASI की हुई मौत, बंधक युवक को छुड़ाने गई थी पुलिस
- कैबिनेट मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय के आशीर्वाद समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत के शामिल होने के सियासी मायने?
- फर्जी दस्तावेज लगाकर विदेश में पढ़ाई के लिए ले ली 47 लाख 98 हजार की छात्रवृत्ति, कोर्ट पहुंचा मामला
ग्वालियर के अस्पताल में आग, बाल बाल बचे 190 से अधिक मरीज
मध्यप्रदेश में ग्वालियर में अस्पताल के स्त्री रोग विभाग के ICU में लगी आग, सभी मरीज सुरक्षित
Gwalior news in hindi : मध्यप्रदेश में ग्वालियर शहर स्थित एक सरकारी अस्पताल के आईसीयू में शनिवार रात आग लग गई। जिसके बाद 190 से अधिक मरीजों को बचा लिया गया और और उन्हें दूसरे अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
ग्वालियर की जिलाधिकारी रुचिका चौहान ने बताया कि आग रात करीब एक बजे कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) के एयर-कंडीशनर में लगी। यह अस्पताल गजरा राजा मेडिकल कॉलेज का हिस्सा है।
चौहान ने बताया कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने आईसीयू में भर्ती मरीजों को खिड़कियां तोड़कर तत्काल बाहर निकाला और उन्हें सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के आईसीयू और अन्य वार्ड में भर्ती सभी मरीज सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जाएगी।
राज्य के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि कमला राजा अस्पताल के स्त्री रोग विभाग में आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट है। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और वार्ड बॉय ने मरीजों को तुरंत बाहर निकाला और ग्वालियर नगर निगम की दमकल गाड़ियों ने बाद में आग पर काबू पा लिया।आज रात्रि करीब 1 बजे Kamla Raja Hospital के Gyneacology ICU में अचानक AC में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई । गार्ड्स व वार्ड बायस को फायर की ट्रेनिंग होने से सभी ने तत्काल पेशंट्स को बाहर निकाला, आग से धुआं काफ़ी हो जाने से वेंटिलेशन सुगम करने हेतु खिड़कियों से जाली तोड़ी गई। pic.twitter.com/1ocQWdsjCg
— Collector Gwalior (@dmgwalior) March 16, 2025
विज्ञप्ति में बताया गया कि आईसीयू से 13 मरीजों और अस्पताल के अन्य वार्ड से लगभग 180 मरीजों को निकालकर मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
अस्पताल में एक मरीज की देखरेख के लिए मौजूद उसके रिश्तेदार ने कहा कि आग लगने से अस्पताल परिसर धुएं से भर गया। वहां मौजूद कर्मियों ने सभी मरीजों को तुरंत स्थानांतरित करना शुरू कर दिया। उस समय कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। फिलहाल हमारा मरीज ठीक है और उसे नयी जगह पर ले जाया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta
