4 अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ISS पहुंचा मिशन 10 क्रू, कब और कैसे होगी सुनीता विलियम्स की वापसी?
Sunita Williams news in hindi : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लंबे समय से फंसे अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के स्थान पर अन्य अंतरिक्ष यात्रियों को तैनात करने के लिए एक दिन पहले रवाना हुआ स्पेसएक्स का यान मिशन 10 क्रू रविवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंच गया। इसके साथ ही विलियम्स और विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे 4 नए अंतरिक्ष यात्री नासा के कमांडर ऐनी मैक्कलेन, पायलट अयर्स, जापान की स्पेस एजेंसी JAXA के ताकुया ओनिशी और रूस की कोस्मोनॉट किरिल पेसकोव हैं। वे कुछ दिन विलियम्स और विल्मोर से स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।
नासा के मुताबिक सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर बुधवार को धरती के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि अगर मौसम सही रहा तो दोनों फंसे अंतरिक्ष यात्रियों को अगले सप्ताह फ्लोरिडा के तट के निकट जलक्षेत्र में उतारा जाएगा।
विल्मोर और विलियम्स बोइंग के नए स्टारलाइनर कैप्सूल से 5 जून 2024 को केप कैनवेरल से रवाना हुए थे। दोनों एक सप्ताह के लिए ही गए थे लेकिन अंतरिक्ष यान से हीलियम के रिसाव और वेग में कमी के कारण ये लगभग 9 माह से अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए हैं।All the hugs.
— NASA's Johnson Space Center (@NASA_Johnson) March 16, 2025
The hatch of the SpaceX Dragon spacecraft opened March 16 at 1:35 a.m. ET and the members of Crew-10 entered the @Space_Station with the rest of their excited Expedition 72 crew. pic.twitter.com/mnUddqPqfr
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के कैनेडी अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुए अंतरिक्ष यात्रियों के नए दल में नासा से ऐनी मैक्लेन और निकोल एयर्स शामिल हैं। वे दोनों सैन्य पायलट हैं। इनके अलावा जापान के ताकुया ओनिशी और रूस के किरिल पेस्कोव भी रवाना हुए हैं और दोनों विमानन कंपनियों के पूर्व पायलट हैं।
ये चारों लोग विल्मोर और विलियम्स के धरती के लिए रवाना होने के बाद अगले 6 महीने अंतरिक्ष स्टेशन में बिताएंगे, जिसे सामान्य अवधि माना जाता है।
edited by : Nrapendra Gupta

