• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Female cheetah gives birth to 3 cubs in Kuno National Park
Written By
Last Updated :भोपाल , बुधवार, 3 जनवरी 2024 (17:53 IST)

Kuno National Park में मादा चीता ने दिया 3 शावकों को जन्म

3 cubs born in Kuno National Park
  • श्योपुर जिले में स्थित है कूनो नेशनल पार्क 
  • कूनो में बनेगी देश की पहली चीता सफारी
  • पिछले साल हुई थी तीन शावकों की मौत
3 cubs born in Kuno National Park: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में नामीबियाई मादा चीता आशा ने 3 बच्चों को जन्म दिया है। केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने ट्‍वीट कर इसकी जानकारी दी है। पिछले साल मार्च में भी ज्वाला नामक मादा चीता ने 4 शावकों को जन्म दिया था, लेकिन इनमें से तीन की मौत हो गई थी। 
 
यादव ने ट्‍वीट कर कहा कि यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने 3 नए सदस्यों का स्वागत किया है। शावकों का जन्म नामीबियाई चीता आशा से हुआ है। पारिस्थितिक संतुलन बहाल करने के लिए यह पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित प्रोजेक्ट चीता की जबरदस्त सफलता है।

मोदी के जन्मदिन पर छोड़े गए थे 8 चीते : चीतों को भारत में फिर से बसाने की परियोजना के तहत 17 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन के मौके पर 8 नामीबियाई चीतों को कूनो के बाड़ों में छोड़ा गया था। इनमें 5 मादा और 3 नर शामिल थे। 5 मादा की उम्र 2 से 5 साल के बीच थी, जबकि नर चीतों की आयु 4.5 साल से 5.5 साल के बीच थी। 
 
फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से 12 और चीते कूनो पहुंचे। 3 शावकों समेत नौ चीतों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 चीते और एक शावक स्वस्थ हैं। भारत में 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में देश की पहली चीता सफारी बनने बनने जा रही है। पर्यटकों के लिए सेसईपुरा में कूनो नदी क्षेत्र को शामिल कर चीता सफारी विकसित करने की योजना है। 50 करोड़ की लागत से पूरे होने वाले इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
ये भी पढ़ें
Hit and Run Law : ड्राइवरों के समर्थन में उतरीं प्रियंका गांधी, बोलीं तुगलकी कानून बनाना बंद हो