सम्बंधित जानकारी
- खौफनाक! स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू खाने को लेकर विवाद, एक व्यक्ति की हत्या (वीडियो)
- दुमका में अंकिता की हत्या और उसके हत्यारे के हाव-भाव
- नीट में विफल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, राहुल गांधी ने की परिजनों से मुलाकात
- मामूली बात पर बकरी मालिक की निर्मम हत्या, भाजपा के नपा चेयरमैन पर दर्ज हुआ मुकदमा
- आईआईटी कानपुर के शोधार्थी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में पुत्र ने पिता की कर दी हत्या
कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से अवैध संबंध के संदेह में अपने 70 वर्षीय पिता की कथित तौर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि घटना बड़वारा थाना क्षेत्र के कचारी गांव में मंगलवार रात की है।
बड़वारा थाना प्रभारी अंकित मिश्रा ने कहा कि लक्ष्मण कुम्हार (25) सोमवार को मुंबई से गांव पहुंचा। उसे शक था कि उसके पिता के उसकी पत्नी से अवैध संबंध हैं। विवाद के बाद उसने अपने पिता नंदीलाल पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।
अधिकारी ने कहा कि नंदीलाल को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र, फिर कटनी के जिला अस्पताल और बाद में जबलपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां बुधवार रात को उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मुंबई भागने की कोशिश कर रहे कुम्हार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)
