1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Father and son died due to electric shock in Gwalior

MP: ग्वालियर में करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, पत्नी और बेटी घायल

Father and son died due to electric shock in Gwalior
ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) शहर में रविवार को बिजली का करंट (Current) लगने से एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई जबकि उन्हें बचाने की कोशिश में उसकी पत्नी और बेटी घायल हो गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता ने बताया कि प्रेमदत्त शर्मा (42) की कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने घर में नहाते समय बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।

 
उन्होंने कहा कि प्रेमदत्त का बेटा कृष्णा उन्हें बचाने के लिए दौड़ा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। प्रेमदत्त की पत्नी और बेटी स्नानघर में आने पर करंट लगने से झुलस गईं। उनकी चीखें सुनकर किसी ने बिजली की सप्लाई काट दी।

 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि चारों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रेमदत्त और उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। प्रेमदत्त की पत्नी और बेटी खतरे से बाहर हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार मोटर पंप के पास लटका एक इन्वर्टर तार (संभवत: टूटा हुआ) गीला हो गया और स्नानघर में करंट प्रवाहित हो गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
सूरत में गणेश पंडाल पर पथराव, 6 आरोपियों समेत 32 हिरासत में, रातभर चला हंगामा