1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Ex Loksabha speaker Sumitra Mahajan health update

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन की सेहत में सुधार

Sumitra Mahajan
इंदौर। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और कोरोना निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद उन्हें अस्पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। महाजन के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी तबीयत में सुधार है और एक दो दिन में वह घर आ जाएंगी।
 
पूर्व लोकसभा को बुखार आने पर इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी और बुखार कम होने के बाद उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
 
इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक ट्वीट के कारण श्रीमती महाजन के निधन की अफवाह फैल गई थी। कई समाचार चैनलों में भी यह खबर चल गई। बाद में थरूर ने खेद प्रकट करते हुए अपने उस ट्वीट को मिटा दिया।
 
इस ट्वीट से सुमित्रा महाजन के परिजन एवं प्रशंसक हैरान रह गए। सुमित्रा महाजन ने भी सवाल किया कि बगैर पुष्टि किए न्यूज़ चैनलों ने यह खबर कैसे चलाई। उन्होंने सरकार से इस मामले को संज्ञान लेने की अपील की। 
 
अगला लेख
बड़ी खबर, महाराष्ट्र के वसई में कोविड अस्पताल में आग, 13 मरीजों की मौत