सम्बंधित जानकारी
- उपचुनाव में राष्ट्रवाद और राष्ट्र विरोधियों के बीच मुकाबला : उमा भारती
- सांवेर विधानसभा क्षेत्र के लिए 2 नवंबर को होगा मतदान सामग्री का वितरण
- CM शिवराज का ऐलान, पद्मावत का विरोध करने वालों पर दर्ज केस वापस होंगे, पद्मावती का शौर्य कोर्स में करेंगे शामिल
- उपचुनाव : आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सीएम शिवराज को कहे अपशब्द, मारीच, कंस और शकुनि का बताया निचोड़
- चुनाव में दिखी सिंधिया-पायलट की जिगरी दोस्ती,हमला तो दूर सिंधिया का नाम लेने से भी बचे पायलट
जमीन ने उगला लाखों का हीरा, गरीब किसान रातोरात हुआ मालामाल
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक गरीब किसान को हीरा खदान से अच्छी क्वालिटी का हीरा मिला है। 7 कैरेट 2 सेंट के इस हीरे की कीमत 35 से 40 लाख बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पन्ना जिले के ग्राम बिलखुरा निवासी बलवीर सिंह को कृष्णा कल्याणपुर हीरा खदान से जेम्स क्वालिटी का हीरा मिला है। जिसकी अनुमानित कीमत 35 से 40 लाख रुपए आंकी जा रही है। हीरा मिलने से किसान की खुशी का ठिकाना नहीं है।
डायमंड कार्यालय पन्ना के हीरा पारखी अनुपम सिंह के मुताबिक किसान को मिला हीरा उज्जवल क्वालिटी का है। इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा सरकार की रॉयल्टी काटकर शेष राशि हीरा जमाकर्ता को दे दी जाएगी।
