1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Madhya Pradesh by-election: Acharya Pramod Krishnan utters abuses to CM Shivraj

उपचुनाव : आचार्य प्रमोद कृष्णन ने सीएम शिवराज को कहे अपशब्द, मारीच, कंस और शकुनि का बताया निचोड़

Madhya Pradesh by-election
भोपाल। मध्यप्रदेश के उपचुनाव में नेताओं ने अपने भाषण में सियासी मार्यादा को ताक पर रखा दिया है। चुनाव आयोग की सख्ती के बाद भी भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही दल के नेता एक दूसरे के खिलाफ ऐसे शब्दों प्रयोग कर रहे है जिसे किसी भी सूरत में उचित नहीं ठहराया जा सकता। 
 
मुरैना में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के स्टार प्रचारक प्रमोद कृष्णन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “इतिहास में मारीच मामा, कंस मामा और शकुनि मामा तीनों मामा के....का निचोड़ दिया जाए तो एक मामा बनता है शिवराज मामा”। उन्होंने कहा कि  महाभारत में जिस तरह शकुनि मामा ने छल और प्रप्रंच से पांडवों को बर्बाद करने का षड़यंत्र रचा था लेकिन शिवराज मामा इन तीनों मामा का निचोड़ है।   
 
वहीं अब आचार्य प्रमोद कृष्णन के इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के अधिकृत स्टार प्रचारक प्रमोद कृष्णन ने जिस प्रकार की अभद्र आपत्तिजनक और शर्मनाक भाषण मुरैना जिले में कांग्रेस के मंच से दिया गया वह कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी की जिम्मेदारी है। कमलनाथ जी प्रदेश के लाखों भांजे-भांजियों से क्षमा याचना करें और प्रमोद कृष्णन को प्रचार करने पर प्रतिबंध लगाएं। क्या स्वयं कांग्रेस ऐसी भाषा का विरोध कर निर्वाचन आयोग में शिकायत करेगी। 
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
मुंगेर गोलीकांड : CM नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी बन गए हैं जनरल डायर