सम्बंधित जानकारी
- Corona virus : 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अलर्ट पर सरकार, मुख्यमंत्री रात 8 बजे प्रदेश को करेंगे संबोधित
- दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी हुए एक, दिए एक-एक करोड़ रुपए
- Corona virus: ईरान से लाए गए 277 लोग जोधपुर पहुंचे, आर्मी वेलनेस फेसिलिटी रखेगी नजर
- Corona virus से निपटने में सहायक हाईड्रोक्सिलक्लोरोक्वीन दवा के निर्यात पर प्रतिबंध
- Ground Report : भोपाल में सड़कों से लेकर मोहल्लों तक हो रही लॉकडाउन की मुनादी, किराना और दवा दुकानों पर दिखी भीड़
देवास में एक मल्टी से पुलिस पर पथराव
देवास। मध्यप्रदेश के देवास शहर में बुधवार को पुलिस पर पथराव किया गया। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
उल्लेखनीय है कि कोरोना के मद्देनजर मध्यप्रदेश समेत पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है और प्रशासन ने सभी लोगों से घर के भीतर ही रहने को कहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन के बीच उज्जैन रोड़ स्थित एकता नगर में पुलिस पहुंची और वहां क्रिकेट खेल रहे युवकों को पुलिस ने मना किया।
पुलिस के मना करने पर मल्टी से कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस घटना के बाद मौके पर और बल पहुंच गया। इस मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं और 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
