सम्बंधित जानकारी
- Ground Report : भोपाल में सड़कों से लेकर मोहल्लों तक हो रही लॉकडाउन की मुनादी, किराना और दवा दुकानों पर दिखी भीड़
- Lockdown in India : पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन, PM मोदी के भाषण की 20 बड़ी बातें
- Corona Virus से जंग के लिए PM मोदी ने देशवासियों से मांगे 21 दिन
- Corona Virus : भारत में 21 दिन का LockDown, मेडिकल सुविधाओं के लिए 15000 करोड़ का प्रावधान
- क्या है Hantavirus, जानिए लक्षण और शरीर पर कैसे होता है इसका अटैक
Corona virus : 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अलर्ट पर सरकार, मुख्यमंत्री रात 8 बजे प्रदेश को करेंगे संबोधित
मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस (Corona virus) के लगातार बढ़ते मामलों ने अब सरकार की चिंता बढ़ा दी है। एक साथ इंदौर संभाग में 5 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरी कमान अपने हाथों में ले ही है। कोरोना महामारी को लेकर राज्य के हालातों की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कमिश्नरों, आईजी, कलेक्टर,एसपी और सीएमएचओ से बात करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की दिशा में सरकार के प्रयासों और जनता को जागरूक करने के लिए आज रात 8 बजे प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे।
लोगों से मुख्यमंत्री की अपील : वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की वह पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन के आव्हान को सफल बनाए। सीएम शिवराज ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि 21 दिनों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जवाबदारी सरकार की है। रोजमर्रा की जरूरी चीजें जै दूध,फल,सब्जी,किराना,दवाईयां आदि की दुकानें यथावत् खुलेंगी और सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ मुख्यमंत्री ने आपदा से निपटने के लिए अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने विधायकों से अपील की है कि वह भी अपना एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में दे। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वह कोरोना महामारी को रोकने के लिए एक साथ मिलकर सामने आए।
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील के बाद प्रदेश के समस्त पटवारियों ने अपने मार्च महीने का एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का एलान किया है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का पत्र मुख्यमंत्री को लिखा है।
