1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Congress MLA controversial statement on Pragya Thakur

कांग्रेस विधायक का विवादित बयान, प्रज्ञा आईं तो उन्हें भी जला देंगे

Pragya Thakur
भोपाल। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा संसद में गोडसे पर दिए गए बयान पर जारी बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच मध्यप्रदेश के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने भी विवादित बयान देते हुए कहा कि पुतला तो क्या प्रज्ञा आई तो उसे भी जला देंगे।
 
उल्लेखनीय है कि भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के द्वारा गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान पर कांग्रेस पूरे मध्यप्रदेश में प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पीपल चौराह पर भी गुरुवार शाम को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर का पुतला दहन किया।
 
इस दौरान विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, जिन्होंने इस देश के लिए, न कि पूरे विश्व के लिए, एक शांति का पैगाम दिया है। इस देश के लिए उन्होंने सर्वस्व न्यौछावर किया है, उनके हत्यारे को, संसद में बैठकर भारतीय जनता पार्टी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर, वह कहती है कि वह हत्यारा देश भक्त था।
 
इससे घिनौनी और इससे खराब बात मेरी जिंदगी में हो नहीं सकती है, मैं आज इस बात का, हम सब मिलकर घोर निंदा करते हैं ,और प्रज्ञा ठाकुर का पूरा पुतला नहीं, प्रज्ञा ठाकुर कभी आई तो जला भी देंगे।  
 
लेखक के बारे में
कीर्ति राजेश चौरसिया
अगला लेख
इराक में प्रदर्शनकारियों की मौत के बाद विरोध चरम पर, प्रधानमंत्री ने जनरल को पद से हटाया