मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi says, BJP MP Pragya Thakur is terrorist
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 नवंबर 2019 (14:16 IST)

राहुल गांधी ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को कहा आतंकवादी

राहुल गांधी ने भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर को कहा आतंकवादी - Rahul Gandhi says, BJP MP Pragya Thakur is terrorist
नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भाजपा की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि एक आतंकवादी दूसरे आतंकवादी को देशभक्त रही है।
 
गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। भारत की संसद के इतिहास में यह एक दुखद दिन है।
 
गौरतलब है कि बुधवार को सदन में एसपीजी विधेयक पर चर्चा के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था, जिस पर काफी हंगामा हुआ था हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सुश्री ठाकुर के बयान को लोकसभा की कार्यवाही से निकाल दिया था।
 
गांधी ने संसद परिसर में कहा कि प्रज्ञा जो कह रही हैं वही भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दिल में है। ये लोग गांधी जी की जितनी भी पूजा करें, लेकिन आत्मा में कुछ और है।
 
उल्लेखनीय है कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब सुश्री ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया हो। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गोडसे को देशभक्त कहा था।
ये भी पढ़ें
अश्लील वीडियो बनाकर ड्राइवर ने मालकिन से एक करोड़ हड़पे