1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. blast in lpg cylinder at government hostal in mauganj

मऊगंज में सरकारी होस्टल में फटा रसोई गैस सिलेंडर, 9 घायल

ambulance
blast in lpg cylinder : मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक सरकारी छात्रावास में रसोई गैस सिलेंडर फटने से कम से कम 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 8 बच्चे शामिल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को इलाज के लिए रीवा भेजा गया है। 
 
अधिकारी ने बताया कि विस्फोट जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर नैगाडी में अनुसूचित जाति के लड़कों के छात्रावास में शनिवार रात करीब 11 बजे हुआ। विस्फोट में 8 बच्चे और एक रसोइया घायल हो गए।
 
जिलाधिकारी अजय श्रीवास्तव ने बताया कि नैगाडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद घायलों को बेहतर इलाज के लिए रीवा भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ।
 
अधिकारी ने बताया कि घायल लड़कों की आयु 15-17 वर्ष के बीच है और विस्फोट में उनमें से एक का पैर कट गया। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
राजस्थान के फतेहपुर में पारा शून्य से नीचे, दिल्ली में कैसी है सर्दी?