सम्बंधित जानकारी
- मध्यप्रदेश में 'टाइगर' पर टिकी नजर!, शिवराज ने 5वीं बार CM बनने की भरी हुंकार
- खजुराहो रेलवे स्टेशन बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन, वीडी शर्मा ने पीएम मोदी का जताया आभार
- भोपाल में उन्मेष-उत्कर्ष उत्सव का शुभारंभ, बोली राष्ट्रपति भारत को समग्र विकास के उत्कर्ष तक ले जाएं
- जातीय जनगणना की एमपी चुनाव में एंट्री, बोले कमलनाथ भाजपा सामाजिक हक़मारी का प्रतीक
- गुटबाजी दूर कर समन्वय के लिए BJP दिग्गजों ने संभाला मोर्चा
भाजपा विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक को मारी गोली
singrauli crime news : मध्य प्रदेश के सिंगरौली में भाजपा विधायक राम लल्लू वैश्य के बेटे विवेक ने मामूली विवाद में एक आदिवासी युवक को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने हाथ में लगी है। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना बूढ़ी माई मंदिर के पास गुरुवार शाम करीब साढ़े 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि विवेक वैश्य की बूढ़ी माता मंदिर के पास सूर्या खैरवार से किसी बात को लेकर बहस हो गई। धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। गुस्से में विधायक पुत्र ने अपने पास रखी पिस्टल निकाली और गोली दाग दी।
पुलिस ने घायल की शिकायत पर विधायक पुत्र के खिलाफ धारा 307, 25/27आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया। इसके पहले भी विधायक पुत्र पर मारपीट करने का मामला दर्ज किया जा चुका है।
