BJP councilor | इंदौर में CAA के विरोध में भाजपा पार्षद उस्मान पटेल ने दिया इस्तीफा
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के खजराना क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पार्षद ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में शनिवार को यहां पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
नगर के खजराना क्षेत्र से पार्षद उस्मान पटेल ने भाजपा के नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने कहा कि वे सीएए, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करते हैं। इसी के विरोध उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।
भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण ने बताया कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल होने और छोड़ने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि पटेल पार्टी के वरिष्ठ नेता थे। दुर्भाग्य है कि वे देशहित में बने कानून को समझ नहीं सके।

