1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. Amit Shah gave election mantra to Madhya Pradesh BJP leaders

BJP विजय संकल्प अभियान के साथ करेगी चुनावी शंखनाद, 3 घंटे की बैठक में अमित शाह ने दिए चुनावी मंत्र

Amit Shah's meeting
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अब विजय संकल्प अभियान के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी की चुनावी रणनीति को अंतिम रुप देने के साथ विजय संकल्प अभियान शुरु करने का मंत्र दिया है। पार्टी की चुनावी रणनीति को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री ने करीब तीन घंटे तक प्रदेश भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर मंथन किया।

बैठक के बाद देर रात 11.30 बजे प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने आगामी विधानसभा चुनाव में विजय की रणनीति के साथ पार्टी की तैयारियों पर गहराई से मंथन किया। बैठक में विजय संकल्प अभियान शुरू करने की बात अमित शाह ने कही।  उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विजय संकल्प अभियान शुरू करेगी। इस अभियान में पार्टी पूरी ताकत के साथ जुटेगी।

वहीं बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी को पूरी ताकत के साथ चुनावी तैयारी में जुट जाने का मंत्र देते हुए केंद्र और राज्य की लाभार्थी योजनाओं पर फोकस कर डबल इंजन सरकार के साथ चुनावी मैदान में उतरने के टिप्स दिए।
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या होता यदि चंद्रमा नहीं होता? चांद से जुड़े कुछ अनजाने तथ्‍य