1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. after watching the video on youtube drank bottle gourd juice died

महंगा पड़ा यूट्यूब वीडियो देख इलाज, दर्द दूर करने के लिए जंगली लौकी का जूस पीने से मौत

bottle gourd juice
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में एक व्यक्ति को यूट्यूब वीडियो देख हाथ दर्द का इलाज करना खासा महंगा पड़ गया। जंगली लौकी का जूस पीने से उसकी मौत हो गई।
 
इंदौर में स्वर्णबाग कालोनी में रहने वाला धर्मेंद्र करोले को कुछ दिन पहले हाथ में चोट लगी थी। वह दर्द से परेशान था। उसने यूट्यूब पर इलाज सर्च कर एक वीडियो देखा। इसमें जंगली लौकी का जूस पीने से दर्द से आराम की बात कही गई थी।
 
इस पर धर्मेंद्र ने जंगली लौकी का जूस पी लिया। इसके बाद उसे उल्टी-दस्त होने लगे। तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
 
हालांकि लोग अकसर गूगल और यू ट्यूब पर सर्च कर वीडियो देखते हैं और बिना तथ्यों को जाने इस पर अमल शुरू कर देते हैं। इस तरह की गलती जानलेवा साबित हो सकती है। स्वास्थ्य जगत से जुड़े लोग अकसर लोगों से डॉक्टरों को दिखाकर, उनसे सलाह लेकर ही दवाई लेने की अपील करते हैं।
अगला लेख
क्या 2024 में फिर लड़ेंगे राष्‍ट्रपति चुनाव, बाइडन ने दिया यह जवाब