मुंबई छोड़ने पर इमोशनल हुईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- घर से बढ़कर कोई एहसास नहीं...
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा हाल ही में तीन साल बाद अमेरिका से मुंबई लौटी थीं। प्रियंका चोपड़ा भारत काम के सिलसिले में आई हैं। वह अपने हेयर केयर ब्रांड को प्रमोट कर रही हैं। अब प्रियंका मुंबई से दिल्ली रवाना हो गई हैं।
प्रियंका चोपड़ा मुंबई छोड़ते वक्त काफी इमोशनल नजर आईं, जिसका एक वीडियो प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मुंबई की जर्नी की एक झलक दिखाई है, जिसमें वह काफी इमोशनल भी नजर आ रही हैं।
वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, मुंबई का सफर पूरा हुआ, घर की बात ही अलग होती है। सच में घर वापस लौटने से बढ़कर कोई एहसास नहीं होता, इन पिछले कुछ दिनों में, मुझे जो प्यार और सपोर्ट मिला है, उससे मैं बहुत इंप्रेस हूं। मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि यदि आप सभी मेरी टीम के लिए नहीं होते, तो मुझे नहीं पता कि मैं कहां होती।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

