शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ridhi dogra to be part of shahrukh khan starrer jawan
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 7 नवंबर 2022 (14:14 IST)

सलमान के बाद शाहरुख खान की फिल्म में भी हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री

सलमान के बाद शाहरुख खान की फिल्म में भी हुई रिद्धि डोगरा की एंट्री | ridhi dogra to be part of shahrukh khan starrer jawan
वेब सीरीज 'असुर' में जबरदस्त एक्टिंग से चर्चा में आई रिद्धि डोगरा के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर है। वह फिल्म 'लकड़बग्घा' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि रिद्धि सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आने वाली हैं।

 
अब शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में भी रिद्धि डोगरा की एंट्री हो गई है। एटली कुमार के निर्देशन की घोषणा के बाद से ही उनकी फिल्म जवान को लेकर काफी चर्चा हैं। रिद्धि डोगरा, शाहरुख खान की 'जवान' में दिखाई देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो एक पैन इंडिया फिल्म है। 
 
भारत के कुछ सबसे बड़े अभिनेताओं जैसे विजय सेतुपति, नयनतारा को प्रमुख भूमिकाओं में दिखाने के अलावा, रिद्धि डोगरा भी फिल्म में एक अहम किरदार निभाते नजर आएंगी।
 
पता चला है कि 'मैरिड वुमन' और 'असुर' जैसे ओटीटी शो में अपने काम के लिए मशहूर रिद्धि डोगरा जवान की कास्ट का हिस्सा बन गई हैं। फिल्म में वह एक अहम भूमिका निभाएंगी, जिसकी डिटेल्स को फिलहाल सीक्रेट ही रखा गया है। कहा जा रहा है कि जवान में वह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं और पहले ही अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं।
 
इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा किया, रिद्धि डोगरा पहले ही मुंबई और चेन्नई में जवान के लिए शूटिंग कर चुकी हैं। वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं और उन्होंने इस फिल्म में सराहनीय काम किया है। उन्हें एक नए किरदार में देखना सराहनीय होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
आलिया भट्ट के मां बनते ही करण जौहर हुए खुश, बोले- नाना बनने पर गर्व महसूस...