1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. मध्यप्रदेश
  4. 5 day session of Madhya Pradesh Legislative Assembly to begin from July 20

20 जुलाई से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का 5 दिवसीय सत्र

Madhya Pradesh Assembly Session
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का 5 दिवसीय सत्र 20 जुलाई से शुरू होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि इस संबंध में राज्यपाल के अनुमोदन के बाद शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि यह सत्र 20 जुलाई से 24 जुलाई तक होगा। सिंह ने बताया कि इस पांच दिवसीय सत्र में सदन की कुल पांच बैठकें होंगी, जिसमें महत्वपूर्ण शासकीय विधि विषयक एवं वित्तीय कार्य संपादित किए जाएंगे। (भाषा)
 
अगला लेख
पाकिस्तान और नेपाल के बाद बांग्लादेश को लुभाने में लगा चीन, 97 प्रतिशत उत्पादों के निर्यात को किया शुल्कमुक्त