• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. पर्यटन
  3. मध्यप्रदेश
  4. Mp tourism These places of Madhya Pradesh are the choice of lovers
Written By WD Feature Desk
Last Modified: सोमवार, 17 जून 2024 (15:57 IST)

Mp tourism : मध्यप्रदेश की इन जगहों को प्रेमी लोग करते हैं ज्यादा पसंद

Pachmarhi
Mp tourism : मध्य प्रदेश में यूं तो प्रेमी प्रेमिकाओं के घूमने के लिए कई सुंदर स्थल है। इंदौर, धार और भोपाल का भी चयन किया जा सकता है। लेकिन यदि आप भीड़ और कोलाहल से दूर जाना चाहते हैं तो कुछ ऐसे स्थल भी है जहां जाकर आपको आनंद आ जाएगा। आओ जानते हैं ऐसे ही स्थलों में से मात्र 5 के बारे में जानकारी।ALSO READ: Mp river name: मध्यप्रदेश में बहती हैं देश की सबसे ज्यादा नदियां, जानें कितनी?
 
1. पचमढ़ी | Pachmarhi : होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी मध्यप्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है जिसे मध्यप्रदेश का श्रीनगर और स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। रोमांटिक स्थलों में यह टॉप पर है। ऊंचे ऊंचे पहाड़, झील, झरने, गुफाएं, जंगल सभी कुछ हैं यहां पर। राजधानी भोपाल से यहां पहुंचना और रहना बहुत ही आसान और सस्ता है। पचमढ़ी के पास ही अमरकंटक वह स्थान है जहां से नर्मदा नदी का उद्गम हुआ है। हालांकि मानसून में घूमने यहां पर जा रहे हैं तो अपनी रिस्क पर ही जाएं क्योंकि यहां पर पहाड़ी पर ले जानी वाली जीप बंद हो जाती है। आप कुछ स्थानों की यात्रा बाइक से और कुछ की पैदल कर सकते हैं। पंचमढ़ी जा रहे हैं तो पास में ही अमरकंटक जरूर जाएं।
 
2. मांडू | Mandu : यदि आप ऐतिहासिक स्थलों पर प्री-वेडिंग फोटोशूट करना चाहते हैं तो इंदौर के पास धार के आगे मांडव जाएं। यहां पर राजा महाराजों के महल, बावड़ी, तालाब आदि जगहों पर फोटो शूट कर सकते हैं। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। यह स्थान इंदौर से करीब 98 किलोमीटर दूर है।ALSO READ: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया "पीएमश्री पर्यटन वायु सेवा का शुभारंभ"
 
3. खजुराहो | Khajuraho: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजुराहो अपने मंदिरों के लिए प्रसिद्ध। खजुराहो शिल्प के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय नृत्य समारोह के लिए भी आकर्षण का केंद्र है। इन विश्व प्रसिद्ध मंदिरों का निर्माण चंदेल राजाओं ने सन् 950-1050 के बीच करवाया था। पहले इसका नाम 'खर्जुरवाहक' था। 1986 में यूनेस्को द्वारा इन मंदिरों को 'विश्व धरोहर स्थल' घोषित कर रखा है।
City and Mountains
4. अमरकंटक । Amarkantak: भारत के पर्यटन स्थलों में अमरकंटक प्रसिद्ध तीर्थ और नयनाभिराम पर्यटन स्थल है। विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं के बीच 1065 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह हरा-भरा होने के साथ-साथ काफी लुभावना भी है। भारत की प्रमुख सात नदियों में से अनुपम नर्मदा का उद्गम स्थल अमरकंटक है और यह मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की पुष्पराजगढ़ तहसील के दक्षिण-पूर्वी भाग में स्थित अमरकंटक पवित्र स्थलों में गिना जाता है।ALSO READ: Tour & travels: भारत के 6 खास समुद्रीय पर्यटन स्थल, गर्मी में एडवेंचर का लें मजा
 
5. देवास | Dewas: यदि आप किसी शांत और आध्यात्मिक जगह की तलाश कर रहे हैं इंदौर के पास देवास एक बेहतरीन जगह है। यहां रहकर आप इंदौर और उज्जैन दोनों ही जगहों को का आनंद ले सकते हैं। यह जगह इंदौर से 30 किलोमीटर दूर और उज्जैन से भी 30 किलोमीटर दूर है। यहां के प्राकृतिक माहौल का आनंद लेने के लिए आप देवास टेकरी, शंकरगढ़ की पहाड़ी, मीठा तालाब, बिलावली आदि जगहों पर जा सकते हैं। यहां प्राकृति के साथ ही आध्यात्मिक माहौल का आनंद ले सकते हैं। इंदौर की अपेक्षा सबसे सस्ती होटल और लॉज आपको यहां मिल जाएगी।
 
 
ये भी पढ़ें
थिएटर्स के बाद इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी तमन्ना भाटिया की हॉरर कॉमेडी अरनमनई 4