1. धर्म-संसार
  2. धर्म-दर्शन
  3. धार्मिक स्थल
  4. Names of rivers in Madhya Pradesh

Mp river name: मध्यप्रदेश में बहती हैं देश की सबसे ज्यादा नदियां, जानें कितनी?

Mp river name
Mp river name: हम सौभाग्यशाली हैं कि हम नदियों के देश भारत में रहते हैं। हमें नदियों की चिंता करना चाहिए। भारत में गंगा, सिंधु, यमुना, नर्मदा, कावेरी, कृष्णा, गोदावरी, झेलम, ब्रह्मपुत्र, वितस्ता, महानदी सहित हजारों नदियां बहती हैं। यदि राज्य की बात करें तो मध्य प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा नदियां बहती हैं। यहां कुल 207 छोटी बड़ी नदियां हैं। आओ जानते हैं प्रमुख नदियों के नाम।
1. नर्मदा: नर्मदा नदी मप्रदेश के अमरकंटक से निकलकर गुजरात होते हुए खंभात की खाड़ी में लीन हो जाती है। नर्मदा जी की यह यात्रा लगभग 1,312 किलोमीटर की है। नर्मदा नदी की कुल 41 सहायक नदियां हैं।
 
2. शिप्रा : इंदौर जिले के केवकड़ेश्वर तीर्थ से आगे उज्जैनी गांव, यहां है शिप्रा टेकरी। इसके शिखर पर है शिप्रा का उद्गम स्थल शिप्रा कुंड।  यह नदी 195 किमी लंबी है, जिसमें से 93 किमी उज्जैन से होकर बहती है। चंबल नदी में शामिल होने से पहले यह नदी रतलाम और मंदसौर को छूती है। इसकी सहायक नदियां कान्ह और गंभीर हैं।
 
3. ताप्ती नदी : ताप्ती नदी मध्य भारत की एक नदी है जिसका उद्गम बैतूल जिले के सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में स्थित मुलताई तहसील के एक 'नादर कुंड' से होता है। यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहती हुई खंभात की खाड़ी में जाकर समुद्र में मिल जाती है। सूरत के सवालीन बंदरगाह इसी नदी के मुहाने पर है। ताप्ती नदी की वैसे तो कई सहायक नदियां हैं परंतु उसमें से प्रमुख है- पूर्णा नदी, गिरना नदी, पंजारा नदी, वाघुर नदी, बोरी नदी और अनर नदी।
4. चम्बल नदी : यह नदी भी अन्य नदियों की अपेक्षा विपरीत दिशा में बहती है। यह नदी दक्षिण दिशा से उत्तर दिशा में बहने वाली नदी है। इसका उद्गम स्थल मध्य प्रदेश में इंदौर के पास जानापाव की पहाड़ी से यह दक्षिण में महू शहर के, इन्दौर के पास, विन्ध्य पार्वत रेंज में दक्षिण ढलान से होकर गुजरती है।
 
अन्य नदियां : चंबल, सोना, ताप्ती, केन, वैनगंगा, पार्वती/पारा, सिंध, बेतवा, कालीसिंध, माही, तवा, गार, छोटी तवा, शक्कर, वर्धा, कुँवारी, कुनू, धसान, टोंस/तमसा, कन्हान, पेंच, कोलार, बीना, बिहड़, हिरन, टिंडोनी, बरना, चंद्रशेखर, मान, नथाली, बंजार, शेर, दूधी, कुंडी, देव, कोई, कुंदा, सर्राटी, पूर्णा, बावनथड़ी, गार, गोपद, पहुजा, कटनी, जामनी, जोहिला, सुनार, सीप, लखुंदर, मंदाकिनी, कुनू, कुलबेहरा, नेवजा, परवन आदि।
 
 
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Mahabharat yuddh : मरने के बाद एकलव्य ने इस तरह लिया था महाभारत के युद्ध में भाग?