कुंवर विजय शाह का परिचय
FILE
इन्दौर के क्रिश्चियन कॉलेज के छात्रसंघ में उन्होंने विभिन्न पदों पर काम किया। दस से भी अधिक वर्षों तक अभाविप से जुड़े रहकर उन्होंने अनेक रचनात्मक कार्यों एवं गतिविधियों में युवाओं का नेतृत्व किया।
वर्तमान में विजय शाह हरसूद से चुनाव मैदान में हैं। सन 1990 में हुए नौवीं विधानसभा के चुनाव में शाह को भाजपा के विधायक के रूप में खंडवा जिले के हरसूद विधानसभा क्षेत्र से चुना गया था। इसके बाद उनके जीत का सिलसला लगातार आगे बढ़ते रहे। 2003 के बारहवीं विधानसभा के निर्वाचन में भी उन्हेंने इसी सीट से चौथी बार जीत दर्ज की।
अभाविप से उनका लंबे समय से जुड़ाव रहा है। 1990 में कुंवर विजय शाह को हरसूद विधानसभा क्षेत्र, खंडवा ज़िला से भाजपा के विधायक के रूप में चुना गया था। उन्हें 28 अक्टूबर 2009 को शिवराजसिंह चौहान के मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया।
कुंवर विजय शाह पहली बार मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के मंत्रिमंडल में 28 जून 2004 को शामिल हुए थे। वे 27 अगस्त 2004 में भी मंत्री बने। 4 दिसंब 2005 को शिवराजसिंह चौहान के मंत्रिमंडल में भी उन्हें मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। फिर 28 अक्टूबर 2009 को उन्हें एक बार फिर से शिवराजसिंह चौहान के मंत्रिमंडल में केबिनेट मंत्री के रूप सम्मिलित शामिल किया गया।
