शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2023
  2. विधानसभा चुनाव 2023
  3. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  4. Some former RSS preachers formed a political organization
Written By
Last Updated : सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (13:04 IST)

मध्यप्रदेश में RSS के कुछ पूर्व प्रचारकों ने बनाया राजनीतिक संगठन, नाम रखा जनहित पार्टी

Some former RSS pracharaks
Janhit Party : मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कुछ पूर्व प्रचारकों ने एक राजनीतिक दल बनाया है और इसका नाम 'जनहित पार्टी' (Janhit Party) रखा है। संघ के पूर्व प्रचारक अभय जैन (60) ने यहां इस उद्देश्य से की गई बैठक में भाग लेने के बाद संवाददाताओं को यह जानकारी दी। जैन ने कहा कि हम आने वाले विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी भी खड़ा करेंगे।
 
जैन ने कहा कि हमने (संघ के कुछ पूर्व प्रचारकों ने) जनहित पार्टी का गठन किया है, क्योंकि अभी सारे राजनीतक दलों की राजनीतिक संस्कृति लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है और लोकतंत्र की कसौटी पर विफल रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
राजस्थान सरकार ने अपराध के मामलों में तेजी से कार्रवाई की : सचिन पायलट